Pages

Tuesday, November 1, 2011

डिस्टेंस एजुकेशन और करियर

ओपन और डिस्टेंस एजुकेशन की डिग्रियों को लेकर कुछ सोचने की जरूरत नही हैं। इस माध्यम से ली गईं डिग्रियां भी उतनी ही मान्य हैं जितनी कि रेग्युलर पढ़ाई से ली गईं डिग्रियां। बस फर्क इतना है कि एडमिशन के लिए मारा-मारी नहीं करनी पड़ती और अब ओपन या डिस्टेंस एजुकेशन के माद्यम से एग्जाम ऑन डिमांड की सुविधा भी मिल रही है।

निर्भय कुमार॥

वह जमाना गया जब नए कोर्सों तक पहुंच पैसे वालों या बड़े शहरों में रहने वालों की होती थी। अब आप देश-विदेश में कहीं भी रहें, नए से नए कोर्स तक डिस्टेंस मोड से आपकी पहुंच है। आप इस माध्यम से कम खर्चे में और काम करने के साथ अपने करियर को शेप दे सकते हैं।

अपने देश में ओपन और डिस्टेंस मोड एजुकेशन का प्रसार पिछले एक से डेढ़ दशक में काफी ज्यादा हुआ है। इसी का परिणाम है कि आज हमारा देश में इस माध्यम से शिक्षा देने के मामले में दुनिया के पहले कुछ देशों में गिना जाता है। भारत में फिलहाल 14 ओपन यूनिवर्सिटी और करीब 75 रेग्युलर यूनिवर्सिटियों और इंस्टीट्यूट्स द्वारा डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स चलाए जा रहे हैं।

ओपन और डिस्टेंस एजुकेशन की डिग्रियों को लेकर कुछ सोचने की जरूरत नही हैं। इस माध्यम से ली गईं डिग्रियां भी उतनी ही मान्य हैं जितनी कि रेग्युलर पढ़ाई से ली गईं डिग्रियां। बस फर्क इतना है कि इस प्रकार से पढ़ाई करने में आपको विकल्प लचीले मिलते हैं। एडमिशन के लिए मारा-मारी नहीं करनी पड़ती और सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब ओपन या डिस्टेंस एजुकेशन के माद्यम से एग्जाम ऑन डिमांड (इच्छानुसार परीक्षा) की सुविधा भी पाते हैं। हालांकि यह सुविधा नई है और अभी ज्यादा यूनिवर्सिटीज में नहीं है। जिनमें है, उनमें इसके तहत शामिल किए गए कोर्सेज की संख्या सीमित है, लेकिन कुछ एक बरसों में यह रेग्युलर फीचर बनने वाला है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। इग्नू में यह सुविधा डेढ़ सौ से ज्यादा कोर्सेज के लिए उपलब्ध है।

ओपन यूनिवर्सिटीज का लाभ उन लोगों को ज्यादा मिला है जिनके पास कोई औपचारिक योग्यता नहीं होती है।इन पाठ्यक्रमों की एक खासियत यह भी है कि ये सुविधानुसार लिए जा सकते हैं। डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम सेजो कोर्स चलाए जाते हैं , उनमें एडमिशन आदि के लिए योग्यताएं तो रेग्युलर कोर्सेज की तरह ही होती है ,लेकिन फर्क बस इतना होता है कि उसमें रेग्युलर क्लास नहीं करना होता है। स्टूडेंट्स को स्टडी मैटीरियल औरकॉन्टैक्ट क्लास का आप्शन जरूर दिया जाता है। इस तरह के इंस्टीट्यूट्स द्वारा पाठ्य सामग्री और संपर्क कक्षाएंउपलब्ध कराई जाती हैं।

वर्तमान समय में देश के करीब सभी हिस्से में ओपन यूनिवर्सिटी चलाए जा रहे हैं। ये ओपन ( खुला ) यूनिवर्सिटीइस प्रकार हैं :

- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय
मैदान गढ़ी , नई दिल्ली -110068,
फोन : 91-11-29532321, 29535924-32, फैक्स : 91-11-29536588
- मेल : rmohan@ignou.ac.in

- डॉ . बीआर आंबेडकर खुला विश्वविद्यालय
प्रो . जी . राम रेड्डी मार्ग , मार्ग सं .-46, जुबली हिल्स ,
हैदराबाद -500033, आंध्र प्रदेश
फोन : 9140-23544910,
- मेल : open@braou.ac.in

- वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय
रावतभाटा रोड , अखेलगढ़ , कोटा -324010,
फोन : 91-744-2471254, फैक्स : 91-744-2470451

- नालंदा खुला विश्वविद्यालय
तीसरी मंजिल , बिस्कोमान भवन , पश्चिम गांधी मैदान , पटना -800001,
फोन : 91-612-2201013
- मेल : nalpuni@bih.nic.in

- यशवंतराव चह्वाण महाराष्ट्र खुला विश्वविद्यालय
ध्यान गंगोत्री , गंगापुर डैम के पास , नासिक ,
फोन : 91-253-2231714, 2231715,
- मेल : openuniv@vsnl.com

- मध्य प्रदेश भोज खुला विश्वविद्यालय
आईटीआई ( गैस राहत ) भवन गोविंदपुरा , भोपाल ,
फोन : 0755-2784102
- मेल : vc@rbuphop.mp.nic.in

- डॉ . बाबासाहेब आम्बेडकर खुला विश्वविद्यालय
राजकीय , बंगला नं . 9, डफनाला शाही बाग , अहमदाबाद ,
फोन : 91-79- 22869690/91
- मेल : baou@sancharnet.in

- तमिलनाडु खुला विश्वविद्यालय
तकनीकी शिक्षा निदेशालय कैम्पस , ग्विंडी , चेन्नै -600025,
फोन : 044-22351414, फैक्स : 044-22200601

- कर्नाटक राज्य खुला विश्वविद्यालय
मनसा गंगोत्री , मैसूर -570006,
फोन : 91-821-2515149, फैक्स : 91-821-2500846,,
- मेल : vcksou@eth.net

- नेताजी सुभाष खुला विश्वविद्यालय
1 वुडबर्न पार्क , कोलकाता -700020,
फोन : 91-33-22835157, फैक्स : 91-33-22835052,
- मेल : nsou@calw.vsnl.net.in

- . प्र . राजश्री टंडन खुला विश्वविद्यालय
17, महर्षि दयानंद मार्ग , ( थॉर्नहिल रोड ), इलाहाबाद
फोन : 91-532-2621840,

- उत्तरांचल खुला विश्वविद्यालय
सौरभ माउंट व्यू के निकट , भोटिया पड़ाव ,
हल्द्वानी -263141, नैनीताल

- केके हांडिकराज्य विश्वविद्यालय ,
गुवाहाटी , असम

- पंडित सुंदरलाल शर्मा खुला विश्वविद्यालय
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के निकट , व्यापार विहार ,
बिलासपुर -495001, फोन : 07752-514255

डिस्टेंस एजुकेशन चलाने वाले अन्य विश्वविद्यालय

- बी . आर . . बिहार विश्वविद्यालय , मुजफ्फरपुर , बिहार
- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय , दरभंगा , बिहार
- पटना विश्वविद्यालय , पटना , बिहार
- तिलक मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय , भागलपुर , बिहार
- उड़ीसा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय , भुवनेश्वर , उड़ीसा
- संबलपुर विश्वविद्यालय , सम्बलपुर , उड़ीसा
- बरहामपुर विश्वविद्यालय , बरहामपुर , उड़ीसा
- उत्कल विश्वविद्यालय , भुवनेश्वर , उड़ीसा
- फकीर मोहन विश्वविद्यालय , बालासोर , उड़ीसा
- नॉर्थ उड़ीसा विश्वविद्यालय , मयूरभंज , उड़ीसा
- त्रिपुरा विश्वविद्यालय , त्रिपुरा
- श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय , आं . प्र .
- श्री पर्वती महिला विश्वविद्यालय , तिरुपति , आं . प्र .
- नलसार विधि विश्वविद्यालय , हैदराबाद , आं . प्र .
- नागार्जुन विश्वविद्यालय , नागार्जुन नगर , आं . प्र .
- जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय , हैदराबाद , आं . प्र .
- काकतिया विश्वविद्यालय , वरंगल , आं . प्र .
- उस्मानिया विश्वविद्यालय , हैदराबाद , आं . प्र .
- पोट्टी श्रीरामुलु तेलुगु विश्वविद्यालय , हैदराबाद , आं . प्र .
- श्री कृष्णदेवराया विश्वविद्यालय , अनंतपुर , आं . प्र .
- गोवा विश्वविद्यालय , गोवा
- डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय , डिब्रूगढ़ , असम
- गौहाटी विश्वविद्यालय , गुवाहाटी , असम
- बंगलुरू विश्वविद्यालय , बंगलुरू , कर्नाटक
- कन्नड़ विश्वविद्यालय , हम्पी , कर्नाटक
- गुलबर्ग विश्वविद्यालय , गुलबर्गा , कर्नाटक
- मंगलोर विश्वविद्यालय , मंगलागंगोत्री , कर्नाटक
- कुवेम्पु विश्वविद्यालय , शंकरागट्टा , कर्नाटक
- मैसूर विश्वविद्यालय , मैसूर , कर्नाटक
- एच . पी . विश्वविद्यालय , शिमला , ( हि . प्र )
- जम्मू विश्वविद्यालय , जम्मू - कश्मीर
- कश्मीर विश्वविद्यालय , श्रीनगर , जम्मू - कश्मीर
- पंजाब विश्वविद्यालय , चंडीगढ़ , पंजाब
- पंजाबी विश्वविद्यालय , पटियाला पंजाब
- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय , अमृतसर , पंजाब
- बर्दवान विश्वविद्यालय , पश्चिम बंगाल
- विद्यासागर विश्वविद्यालय , मिदनापुर , पश्चिम बंगाल
- जाधवपुर विश्वविद्यालय , पश्चिम बंगाल
- रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय , कोलकाता , पश्चिम बंगाल
- कल्याणी विश्वविद्यालय , जिला - नाडिया , पश्चिम बंगाल
- जम्भेश्वर विश्वविद्यालय , हिसार , हरियाणा
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय , कुरुक्षेत्र , हरियाणा
- एमडी विश्वविद्यालय , रोहतक , हरियाणा
- जीबी पंत विश्वविद्यालय , पंतनगर , उत्तरांचल
- कुमाऊं विश्वविद्यालय , नैनीताल , उत्तरांचल
- बी . आर . आम्बेडकर विश्वविद्यालय , आगरा , . प्र .
- लखनऊ विश्वविद्यालय , लखनऊ , . प्र .
- घासीदास विश्वविद्यालय , बिलासपुर , छत्तीसगढ़
- अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय , रीवा , . प्र .
- बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय , भोपाल , . प्र .
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय , भोपाल , . प्र .
- डॉ . हरिसिंह गौड़ विश्वविद्यालय , सागर , . प्र .
- जीवाजी विश्वविद्यालय , ग्वालियर , . प्र .
- एमजी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय , चित्रकूट , . प्र .
- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय , जबलपुर , . प्र .
- शिवाजी विश्वविद्यालय , कोल्हापुर , . प्र .
- एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय , मुंबई , महाराष्ट्र
- मुंबई विश्वविद्यालय , विद्यानगरी , मुंबई
- अमरावती विश्वविद्यालय , अमरावती
- स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय , नांदेड , महाराष्ट्र
- महात्मा गांधी विश्वविद्यालय , कोट्टयम , केरल
- कालीकट विश्वविद्यालय , कालीकट , केरल
- कन्नूर विश्वविद्यालय , काल्लियासेरी , केरल
- केरल विश्वविद्यालय , त्रिवेंद्रम , केरल
- अलगप्पा विश्वविद्यालय , कराइकुडी , तमिलनाडु
- अन्नामलाई विश्वविद्यालय , अन्नामलाईनगर , तमिलनाडु
- भरथियार विश्वविद्यालय , कोयम्बटूर , तमिलनाडु
- भारतीदासन विश्वविद्यालय , तिरुचिरापल्ली , तमिलनाडु
- मदुरै कामराज विश्वविद्यालय , मदुरै , तमिलनाडु
- मेननमणियम सुंदरनगर विश्वविद्यालय , तिरुनेलवेली , तमिलनाडु
- मदर टेरेसा महिला विश्वविद्यालय , कोडईकनाल , तमिलनाडु
- तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय , कोयम्बत्तूर , तमिलनाडु
- मद्रास विश्वविद्यालय , मद्रास , तमिलनाडु
- पेरियार विश्वविद्यालय , सलेम , तमिलनाडु
- तमिलनाडु डॉ . आम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय , चेन ्नै

http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/10489623.cms

Friday, October 21, 2011

हिंदी में काम आसान बनाएं, वह भी फ्री

कुछ साल पहले तक कंप्यूटर और इंटरनेट पर काम करने के लिए हिंदी सॉफ्टवेयर बहुत मुश्किल से मिलते थे। लेकिन यूनिकोड एनकोडिंग का चलन और लोकप्रियता बढ़ने के बाद हिंदी यूजर्स के लिए हालात बहुत बेहतर हो गए हैं। आज इंटरनेट पर बड़ी संख्या में हिंदी के उपयोगी सॉफ्टवेयर और टूल्स उपलब्ध हैं , जिनमें से ज्यादातर फ्री हैं। ऐसे ही काम के कुछ टूल्स की जानकारी हम आपको पहले दे चुके हैं। इसी कड़ी में कुछ और जानकारी दे रहे हैंबालेंदु शर्मा दाधीच :

इंडिक एक्सपी
इंडिक एक्सपी विंडो एक्सपी में हिंदी में काम करना मुमकिन बनाता है। विंडो के नए संस्करण विंडो 7 में हिंदी आदि भारतीय भाषाओं का समर्थन पहले से उपलब्ध होता है , लेकिन विंडो एक्सपी में भारतीय भाषाओं में काम करने के लिए कंट्रोल पैनल में जाकर इंडिक लैंग्वेज सपोर्ट ऐक्टिव करना पड़ता है , जिसके लिए विंडो सीडी की जरूरत होती है। कई बार विंडो सीडी मौजूद न होने पर समस्या आती है। साथ ही , किसी नए हिंदी यूजर को यह प्रॉसेस समझने में मुश्किल भी होती है। इंडिक एक्सपी इस प्रॉसेस को आसान बनाता है। इसके जरिए बिना सीडी सिर्फ दो क्लिक से कंप्यूटर को इंडिक फ्रेंडली बनाया जा सकता है। यह टूल हिंदी टाइपिंग में इस्तेमाल होने वाला आईएमई (इनपुट मेथड एडिटर) भी ऐक्टिव कर देता है। इंस्टॉलेशन के बाद एक बार कंप्यूटर री-स्टार्ट करना पड़ता है।

डाउनलोड करें: epandit.shrish.in/labs/indicxp/

इंडिक कंट्रोल पैनल
इंडिक कंट्रोल पैनल भी विंडो में हिंदी सपोर्ट ऐक्टिव करने का एक छोटा-सा टूल है , जिसके जरिए एक क्लिक से विंडो में इनबिल्ट तमाम भारतीय भाषाई इंस्क्रिप्ट की-बोर्ड्स को जोड़ा जा सकता है और दूसरी भाषा संबंधी विकल्प सेट किए जा सकते हैं।

डाउनलोड करें: epandit.shrish.in/labs/indiccpanel/

हिंदी टूलकिट
हिंदी टूलकिट विंडो को हिंदी फ्रेंडली बनाने के लिए बनाया गया एक टूल है। इंडिक एक्सपी की तरह यह भी एक इंस्टॉलर है , जो बिना विंडो सीडी विंडो में हिंदी के लिए सपोर्ट ऐक्टिव कर देता है। हिंदी टूलकिट में हिंदी समर्थन के लिए इंस्टॉलर और हिंदी इंडिक आईएमई शामिल हैं। स्थापना के बाद कंट्रोल पैनल में Regional and language options में जाकर बस हिंदी आईएमई का कीबोर्ड जोड़ना होता है। इसकी खासियत है रेमिंग्टन और फॉनेटिक समेत सात तरह के कीबोर्ड लेआउट ऐक्टिव करने की क्षमता।

हिंदी टूलकिट की सुविधाओं का फायदा पाने के लिए दो चरणों में आगे बढ़ें। इंस्टॉलेशन के बाद Control Panel-> Date, Time, Language and Regional Options -> Regional And Language Options -> Languages -> Details -> Installed Services पर जाएं और Add Buttonदबाएं। अब खुलने वाले बॉक्स में Input Language नामक Drop Down Box खुलेगा। इसमें क्लिक करके हिंदी को चुन लें और इसके ठीक नीचे Select Keyboard Layout/IME नामक ऑप्शन बॉक्स पर क्लिक करके कीबोर्ड लेआउट्स की लिस्ट खोल लें। अब Hindi IME विकल्प चुनें और OK बटन दबा दें। अब कंट्रोल पैनल बंद कर दें। आपके कंप्यूटर में हिंदी सपोर्ट ऐक्टिव हो चुका है।

डाउनलोड करें: sharma.shrish.googlepages.com/Hindi-Toolkit.exe

माध्यम
कृतिदेव फॉन्ट में हिंदी लिखने के लिए एक वर्ड प्रॉसेसर है। कृतिदेव फॉन्ट रेमिंग्टन लेआउट पर आधारित है ,जिस वजह से इनस्क्रिप्ट इस्तेमाल करने वालों को इसमें टाइप करने में समस्या आती है। माध्यम इनस्क्रिप्ट लेआउट के जरिए कृतिदेव में टाइप करने की सुविधा देता है। माध्यम में टेक्स्ट टाइप कर लेने के बाद आप उसे किसी भी ऐप्लिकेशन में कॉपी कर सकते हैं। फोटोशॉप और पेजमेकर जैसे सॉफ्टवेयर इंडिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते , इसलिए उनमें मजबूरन नॉन-यूनिकोड हिंदी में काम करना पड़ता है , जिस वजह से इनस्क्रिप्ट और फॉनेटिक पर काम करने के आदि लोगों को दिक्कत होती है। माध्यम इन प्रोग्रामों में हिंदी टाइप करने के काम आता है।

डाउनलोड करें: balendu.com/madhyam

ई-पंडित आईएमई
ई-पंडित आईएमई हिंदी और देवनागरी लिपि आधारित दूसरी भाषाओं के लिए इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड बेस्ड हिंदी टाइपिंग औजार है। इससे पुराने हिंदी फॉन्ट्स जैसे चाणक्य , कृतिदेव आदि में इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट के जरिए हिंदी टाइप की जा सकती है। यह औजार विशेषकर कोरल ड्रॉ , पेजमेकर जैसे नॉन-यूनिकोड प्रोग्राम्स (जिनमें यूनिकोड हिंदी टाइप नहीं होती) के लिए उपयोगी है।
डाउनलोड करें: epandit.shrish.in/labs/ePanditIME/

शब्दांजलि
यह अंग्रेजी-हिंदी डिक्शनरी इंटरनेट से फ्री डाउनलोड कर इंस्टॉल की जा सकती है। यह एक बहुत अच्छी डिक्शनरी है , जो ओपन सोर्स प्रॉजेक्ट के रूप में विकसित की गई है। इसे StarDict नामक ओपन सोर्स डिक्शनरी के साथ जोड़कर पैकेज के रूप में पेश किया गया है। डिवेलपर्स के लिए इसका सोर्स कोड (तकनीकी कोड) भी उपलब्ध है , जिसका इस्तेमाल वे अपने सॉफ्टवेयरों में कर सकते हैं।

डाउनलोड करें: cdn.shabdkosh.com/download/shabdanjali.zip

पिटारा हिंदी टूलबार
पिटारा हिंदी टूलबार इंटरनेट हिंदी से जुड़ी बहुत सारी सुविधाओं और ठिकानों को आपकी पहुंच में लाने वाला एक बुकमार्किंग टूल है। यह इंटरनेट पर हिंदी में टाइप करने की सुविधा भी देता है। पिटारा का इंस्टॉलेशन होने के बाद आपके इंटरनेट ब्राउजर में एक नया टूलबार दिखाई देने लगता है , जिसमें कई हिंदी लिंक और बटन होते हैं। गूगल के हिंदी ट्रांसलिटरेशन बुकमार्कलेट के जरिए यह आपको ईमेल , ब्लॉग आदि में रोमन कीबोर्ड से हिंदी टाइप करने की सुविधा देता है। ऐसा करने के लिए इस टूलबार पर ' हिंदी टाइप करें ' बटन पर क्लिक करें और टाइपिंग शुरू कर दें। इसके जरिए हिंदी के अलावा पंजाबी , गुजराती , मराठी , नेपाली और उर्दू में भी टाइप कर सकते हैं।

पिटारा टूलबार में इंटरनेट पर हिंदी के लगभग सभी अखबारों , मैग्जीनों और पोर्टलों के लिंक दिए गए हैं। आपके मनोरंजन के लिए लाइव रेडियो भी है , जिन्हें आप इंटरनेट पर काम करते करते सुन सकते हैं। क्रिकेट का लाइव स्कोर कार्ड आपको लाइव क्रिकेट स्कोर दिखाएगा। इसी तरह हिंदी ब्लॉग्स पर लगातार लिखी जा रही सामग्री के लिंक भी इस पर दिखाई देंगे। यह इंटरनेट एक्सप्लोरर , फायरफॉक्स और गूगल क्रोम पर काम करता है।
डाउनलोड करें: hindiblog.ourtoolbar.com