Pages

Friday, July 20, 2012

Hindi Counting


For people who are interested in couting in hindi. Here is full list of how far you can go
1 Ekai
10 Dahai
100 Saikada
1000 Hazaar
10000 Dus Hazaar
100000 Lakh
1000000 Dus Lakh
10000000 Karor
100000000 Dus Karor
1000000000 Arab
10000000000 Dus Arab
100000000000 Kharab
1000000000000 Dus Kharab
10000000000000 Neel
100000000000000 Dus Neel
1000000000000000 padam
10000000000000000 Dus Padam
100000000000000000 Sunkh
1000000000000000000 Dus Sunkh
10000000000000000000 Maha Sunkh

Wednesday, June 27, 2012

ऑनलाइन सीख रहे लैंग्वेज, तो ये हैं BEST SIX वेबसाइट्स



भोपाल। ग्लोबल एक्सपोजर की चाह और स्टडी से लेकर बिजनेस तक में नॉलेज शेयरिंग के लिए लोग डिफरंट लैंग्वेज सीख रहे हैं। इसके लिए वो कोचिंग ज्वॉइन करने का पारंपरिक तरीका अपनाने के बजाय ऑनलाइन कोर्स को तवज्जो दे रहे हैं। कई वेबसाइट ऐसी हैं जो लैंग्वेज सिखाने के साथ-साथ वहां के एक्सेंट, वे ऑफ टॉकिंग भी सिखाती हैं।

इन ऑनलाइन क्लासेज में वे विदेशी भाषा का ज्ञान लेते हैं और वोकेबलरी , प्रनन्सिएशन भी सीखते हैं। फॉरेन लैंग्वेज से जुड़े एक्सपर्ट कहते हैं कि ये कोर्स कुछ समय के ही होते हैं, साथ ही घर बैठे इन कोर्सेज को आसानी से किया जा सकता है। ग्लोबलाइजेशन के दौर में कंपनीज और एजुकेशन डिपार्टमेंट डिफरंट लैंग्वेज की डिमांड है जिसे पूरा करने यंग प्रोफेशनल्स इन वेबसाइट्स
की मदद लेते हैं।

कोर्स से करते हैं खुद को अपडेट

5 भाषाओं के जानकार लैंग्वेज ट्रेनर आमिर महबूब हर भाषा को अलग-अलग क्षेत्रों के मुताबिक प्रनन्शिएट करना भी बखूबी आता है। वे कहते हैं लैंग्वेज सीखने के साथ-साथ उस देश या क्षेत्र की वोकेबलरी, एक्सेंट, वाइस मॉड्यूलेशन और सबसे अहम बॉडी लैंग्वेज जानना भी बेहद जरूरी होता है। तभी हम उस क्षेत्र के लोगों के साथ अच्छे से मिक्सअप हो सकते हैं।

दो साल पहले तक केवल फॉरेन जाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स ही ब्रिटिश, जर्मन, फ्रेंच आदि लैंग्वेज सीखते थे, लेकिन अब इंडिया की मेट्रो सिटीज में काम करने के लिए भी लोग लैंग्वेज कोर्स कर रहे हैं। मैं खुद भी दूसरे देशों में स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देने जाता हूं, इसलिए खुद को अपडेट करने ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्स की हमेशा मदद लेता रहता हूं। इस पर दिए वीडियोज मुझे लैंग्वेज के साथ-साथ वहां के बात करने का तरीका और अभिवादन करने जैसी कई चीजों के तरीके जानने में आसान कर देते हैं।

ग्लोबल एक्सपोजर पाने का आसान तरीका है लैंग्वेज लर्निग

एब्रॉड स्टडी के लिए स्टूडेंट्स को गाइडेंस देने वाले वैदिक इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विशाल दीक्षित कहते हैं ग्लोबल एक्सपोजर के लिए डिफरंट लैंग्वेज सीखना सबसे हेल्प फुल टूल है। विभिन्न देशों की यूनिवर्सिटीज में जब विजिट करने जाता हूं तो मैं हमेशा वहां की लैंग्वेज के कुछ वाक्य साइट्स के जरिए जरूर सीखकर जाता हूं, ताकि वहां कंफर्टेबल फील कर सकूं। चीन जाना काफी होता है, इसलिए चाइना काफी सीख ली है। इससे मुझे वहां की ज्यादा जानकारियां जुटाने और बाजार की स्थिति समझने में भी मदद मिलती है।

स्टूडेंट विभोर दुबे ने ऑनलाइन बिजनेस इंग्लिश सीखी है। वे बताती हैं कि कॉलेज में इंटर कल्चरल प्रोग्राम नाम का प्रोजेक्ट होता है, जिसमें हम वर्चुअल कंपनी क्रिएट कर दूसरे देशों के स्टूडेंट्स के साथ यह कंपनी चलानी होती है। मुझे यूरोपियन स्टूडेंट्स के साथ यह प्रोजेक्ट करना था। तब मैंने यूरोपियन कंट्रीज की वोकेबलरी, बिजनेस इंग्लिश की टर्मिनोलॉजी, फॉर्मल लैंग्वेज की टर्म्स सीखीं।

सीखने के बाद सिखा रहे जापानी

राष्ट्रीय तकनीक शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के डायरेक्ट विजय अग्रवाल कुछ साल पहले एजुकेशनल टूर पर जापान गए। वहां के प्रोफेसर्स अंग्रेजी के साथ-साथ जापानी में भी बात करते जिससे वे कई बार उनकी बातों का जवाब नहीं दे पाता थे। तब उन्होंने वहीं पर जापानी सीखना शुरू की। इसके बाद भारत वापस आया तो उन्हें लगा कि अपनी मातृभाषा में ही बात करना पसंद करने वाले जापानियों से नॉलेज शेयरिंग के लिए उनकी भाषा सीखना चाहिए। तब उन्होंने जापानी ऑनलाइन सीखना शुरू की। अब वे बहुत अच्छी जापानी बोलने के साथ-साथ लिख लेते हैं और स्टूडेंट्स को सिखाते हैं।

लैंग्वेज सीखने के लिए वेबसाइट्स 



Friday, June 15, 2012

बड़े काम का छोटा पुदीना

पुदीने का पौधा कहीं भी किसी भी जमीन, यहां तक कि गमले मेे भी आसानी से उग जाता है। यह गर्मी झेलने की शक्ति रखता है। इसे किसी भी ऊर्वरक की आवश्यकता नहीं पड़ती है। थोड़ी सी मिट्टी और पानी इसके विकास के लिए पर्याप्त हैं। पुदीना को किसी भी समय उगाया जा सकता है। इसकी पत्तियों को ताजा तथा सुखाकर प्रयोग में लाया जा सकता है।

यूं करें इस्तेमाल
सलाद में इसका उपयोग स्वास्थ्यवर्द्धक है। प्रतिदिन इसकी पत्ती चबाई जाए तो दंत क्षय, मसूढ़ों से रक्त निकलना, पायरिया आदि रोग कम हो जाते हैं। यह एंटीसेप्टिक जैसा कार्य करता है और दांतों तथा मसूढ़ों को जरूरी पोषक तत्व पहुंचाता है।

एक गिलास पानी में पुदीने की चार से पांच पत्तियां डालकर उबालें। ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें। इस पानी से कुल्ला करने पर मुंह की दुर्गध दूर हो जाती है।

पुदीना कीटाणुनाशक है। यदि घर के चारों तरफ पुदीने के तेल का छिड़काव कर दिया जाए तो मक्खी, मच्छर, चींटी आदि कीटाणु भाग जाते हैं।

पुदीने की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लेप करने से, भाप लेने से, मुहांसे, चेहरे की झाइयों और दागों में लाभ 
होता है।

एक टब में पानी भरकर उसमें कुछ बूंद पुदीने का तेल डालकर यदि उसमें पैर रखे जाएं तो थकान से राहत मिलती है और बिवाइयों के लिए बहुत लाभकारी है।

पुदीने का ताजा रस क्षय रोग, अस्थमा और विभिन्न प्रकार के श्वास रोगों में बहुत लाभकारी है।

पानी में नींबू का रस, पुदीना और काला नमक मिलाकर पीने से मलेरिया के बुखार में राहत मिलती है।

हकलाहट दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों में काली मिर्च पीस लें तथा सुबह शाम एक चम्मच सेवन करें। 

हिचकी की शिकायत होने पर इसकी पत्तियों को चूसने से या इसके रस को शहद के साथ लेने से राहत मिलती है।

पुदीने की चाय में दो चुटकी नमक मिलाकर पीने से खांसी में लाभ मिलता है।

हैजे में पुदीना, प्याज का रस, नींबू का रस समान मात्रा में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है। उल्टी-दस्त हैजा हो तो आधा कप रस हर घंटे के अंतराल पर रोगी को पिलाएं।

पुदीने का ताजा रस शहद के साथ सेवन करने से ज्वर दूर हो जाता है तथा न्यूमोनिया से होने वाले विकार भी नष्ट हो जाते हैं।

पेट में अचानक दर्द उठता हो, तो अदरक और पुदीने के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर सेवन करे। 

नकसीर आने पर प्याज और पुदीने का रस मिलाकर नाक में डाल देने से नकसीर के रोगियों को बहुत लाभ होता है।

Thursday, June 14, 2012

बिजली की समस्या है तो उठाइए फोन और डायल कीजिए ये नंबर!

अजमेर.शहरवासी बिजली संबंधी समस्याओं के लिए अब सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। डिस्कॉम की ओर से शिकायत दर्ज करने के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही लोग एईएन स्तर के इंजीनियरों को अपनी परेशानी से अवगत करा सकेंगे। एक्सईएन मुकेश ठाकुर ने शहरी क्षेत्र के सभी एईएन एवं जेईएन को तत्काल शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

इन नंबरों पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत: 

हजारी बाग सब डिवीजन-1 में 2460911, एईएन 9413391614, हाथीभाटा सब डिवीजन-2 में 2440480, एईएन 9413391615,सब डिवीजन-3 में 2431708 एईएन 9413391616, वैशाली नगर सब डिवीजन-5 में 2641797 एईएन 9413391619, शास्त्री नगर सब डिवीजन में 2432603 एईएन 9414068413, परबतपुरा सब डिवीजन-4 में 2695297, एईएन 9413391618,मेयो कॉलेज सब डिवीजन 2660797 एईएन 9414068369, मदार सब डिवीजन में 2670763 तथा एईएन 9413391620 के नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

Monday, May 7, 2012

दालचीनी का देहाती नुस्खा....15 मिनट में आर्थराइटिस का दर्द दूर


भारत में आर्थराइटिस की बढ़ती समस्या के पीछे जीवनशैली में बदलाव एक बड़ा कारण है। मॉर्डन लाइफ स्टाइल, काम का कोई समय नही और काम के लिए दिन-रात एक जैसे। ऐसे में अधिकतर लोग कम उम्र में आर्थराइटिस के चक्कर में आ रहे हैं। आर्थराइटिस से परेशान लोगों के लिए नीचे एक देसी नुस्खा बताया जा रहा है जो कि यह आर्थराइटिस की समस्या में रामबाण है

-  आर्थराइटिस का दर्द दूर भगाने में शहद और दालचीनी का मिश्रण बड़ा कारगर है। एक चम्मच दालचीनी पाउडर लें। इसे दो तिहाई पानी और एक तिहाई शहद मिला लें। इस लेप को दर्द वाली जगह पर लगाएं। 15 मिनट में दर्द गायब हो जाएगा।



-
शहद के साथ दालचीनी पाउडर लेने पर पेट के दर्द से राहत मिलती है। ऐसे लोग जिन्हें गैस की समस्या है उन्हें शहद और दालचीनी पाउडर बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करना चाहिए।



-  
आधा लीटर चाय में तीन चम्मच शहद और तीन चम्मच दालचीनी मिलाकर पीएं। दो घंटे के भीतर रक्त में कोलेस्ट्राल का स्तर घट जाता है।
- दालचीनी त्वचा को निखारती है तथा खुजली के रोग को दूर करती है।



-
रात को सोते समय नियमित रूप से एक चुटकी दालचीनी पाउडर शहद के साथ मिलाकर लेने से मानसिक तनाव में राहत मिलती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

Sunday, March 25, 2012

यहां होता है करिश्मा... डुबकी लगाते ही गायब हो जाते हैं 'दाग'!

बांदा।बुंदेलखण्ड में कई ऐसे प्राकृतिक संसाधन हैं जो मानव जीवन के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। बांदा जिले के तुर्रा गांव की बिसाहिल नदी में एक ऐसा पाताली जलधारा का कुंड है, जिसका पानी पीने या स्नान मात्र से बड़ा से बड़ा चर्म रोग ठीक हो जाता है। चिकित्सक और वैज्ञानिक भी इस करिश्माई जल में घुले तत्वों की खोजबीन करने में नाकाम हैं।


चित्रकूट के हनुमानगंज के जंगल में बने 'करका आश्रम' के जलकुंड के पानी में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को ठीक करने के गुण पाए जाते हैं। यह कुंड विंध्यश्रृंखला की पहाड़ी से निकले एक झरने में बना है।

बांदा जिले के तुर्रा गांव की बिसाहिल नदी में पाताली पानी को एकत्र करने के लिए बनाया गया एक कुंड आम लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। 10 साल पहले इलाहाबाद राजमार्ग संख्या-76 में निर्माण किए जा रहे पुल के खम्भे की खुदाई से फूटी पाताली जलधारा ने जहां सूखी नदी को पानी से लबालब कर दिया, वहीं राज्य सेतु निर्माण निगम को काम रोकने के लिए भी मजबूर कर दिया था।

बाद में निर्माण एजेंसी को इस पुल का निर्माण पचास मीटर की दूरी पर अन्य जगह कराना पड़ा। गांव के लोगों ने गर्मी में पानी की कमी को दूर करने के लिए चंदे से जुटाई रकम से इस जलधारा को एक पक्के कुंड में बदल दिया और जलस्रोत में लोहे का पाइप लगा दिया। इस पाइप से निकल कर पानी कुंड में एकत्र होता है और राहगीरों के अलावा आस-पास के ग्रामीण इसका उपयोग करते हैं।

कुछ साल पहले भयंकर चर्म रोग से पीड़ित एक राहगीर ने इस कुंड में स्नान किया तो उसे काफी फायदा मिला। तभी से हर शनिवार को यहां चर्म रोगियों की भीड़ जमा होने लगी, जो अनवरत जारी है। तुर्रा गांव के प्रधान पति संतोष वर्मा ने बताया, "अब तो दूर-दराज से चर्म रोगी यहां स्नान करने आते हैं और अपने साथ कुंड का पानी ले जाते हैं।"

इसी गांव के पूर्व प्रधान रजुवा शिवहरे ने बताया, 'गर्मी में नदी का पानी सूख जाता है, पर कुंड की जलधारा बहती रहती है। यहां का पानी चर्म रोगियों के लिए रामबाण दवा है, एक्जिमा, अपरस, खुजली जैसी गंभीर बीमारी के रोगी यहां स्नान करने आते हैं।"

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बांदा के.एन. श्रीवास्तव ने बताया, "ऐसे पाताली जलस्रोतों में धातु या जड़ी-बूटी का मिश्रण होता है, जिससे कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस कुंड के पानी की जांच कराकर पता किया जाएगा कि इसमें कौन सा तत्व घुला हुआ है।"

राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय एवं महाविद्यालय अतर्रा के प्राचार्य डॉ एस.एन. सिंह ने बताया, "यह जल स्रोत भूगर्भ की किसी धातु से टकरा कर बाहर निकलता है, जिसके घोल से चर्म रोगियों को निजात मिलती है।"


Wednesday, February 1, 2012

एमबीए= कामयाबी का ट्रंप कार्ड


मैनेजमेंट की डिग्रियां कामयाबी का पासपोर्ट बन गई हैं।इंजिनियरिंग और एमबीबीएस जैसी प्रफ़ेशनल डिग्रियांहासिल करने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मैनेजमेंट कोर्सकरते हैं। असल में दूसरी प्रफ़ेशनल ट्रेनिंग के बावजूद टॉपमैनेजमेंट लेवल के पद पाने की चाहत रखने वाले युवाएमबीए करना चाहते हैं। एमबीए संबंधी तमाम पहलुओंपर रोशनी डाल रहे हैं अशोक सिंह : 

मैनेजमेंट में हैं ढेर सारे स्पेशलाइज़ेशन 

एमबीए ( फाइनैंस ) : फाइनैंस को अपना करियर बनानेके इच्छुक युवाओं के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
एमबीए ( मार्केटिंग ) : बिज़नस को आगे बढ़ाने मेंमार्केटिंग एक्सपर्ट्स की अहम भूमिका को नजरअंदाज नहींकिया जा सकता। यही कारण है कि युवाओं की मैनेजमेंट स्पेशलाइज़ेशन की प्रायॉरिटी में यह शाखा काफी ऊपरहोती है।
एमबीए ( ह्यूमन रिसोर्सेस ) : काबिल लोगों की पहचान कर उनकी नियुक्तियां करने और सैलरी तय करने सेलेकर उनके स्किल्स को एप्टिट्यूड के अनुसार निखारने का काम इन एक्सपर्ट्स के जिम्मे होता है।
एमबीए ( ऑपरेशंस मैनेजमेंट ) : प्रॉडक्शंस और शॉप फ्लोर मैनेजमेंट में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं केलिए यह आकर्षण का क्षेत्र हो सकता है।
एमबीए ( आईटी / सिस्टम्स ) : इन्फ़र्मेशन टेक्नॉलजी का सही इस्तेमाल ही नहीं , इसका समुचित मैनेजमेंटभी जरूरी है। यही कारण है कि मैनेजमेंट इन्फ़र्मेशन सिस्टम्स ( एमआईएस ) तेजी से उभरता हुआ फील्ड कहाजा सकता है।
एमबीए ( लॉजिस्टिक्स ) : कच्चे माल और तैयार प्रॉडक्ट्स के ट्रांसपोर्टेशन का कम - से - कम लागत मेंमैनेजमेंट इन दिनों प्रॉडक्शन सिस्टम में काफी महत्वपूर्ण हो चला है।
एमबीए ( हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म ) : टूरिज़्म और होटल बिजनेस के विकास के साथ ऐसे ट्रेंड मैनेजमेंटकर्मियों की मांग बढ़ रही है।
एमबीए ( कम्युनिकेशंस ) : टेक्नॉलजी का सही मैनेजमेंट न सिर्फ आज की , बल्कि आनेवाले समय की सबसेबड़ी जरूरतों में से है।
एमबीए ( एंटरप्रिन्योरशिप ) : अपना कारोबार और फैमिली बिज़नस को करियर विकल्प चुनने के इच्छुकयुवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस खास तरह की ट्रेनिंग की शुरुआत की गई है।
एमबीए ( ई - बिज़नस ) : इंटरनेट की सहायता से ई - कॉमर्स पर आधारित कारोबार देश में धीरे - धीरेजोर पकड़ रहा है। आने वाले समय में इस तरह के एक्सपर्ट्स की मांग ट्रेडिंग और कारोबार में बढ़ने की पूरीउम्मीद है।
एमबीए ( एजुकेशन ) : एजुकेशन के तेजी से हो रहे कमर्शलाइजेशन की वजह से अब टीचर्स के अलावा इसफील्ड के मैनेजर्स की जरूरत भी बढ़ रही है।
एमबीए ( कंसल्टेंसी ) : किसी भी तरह के प्रफ़ेशनल एक्सपीरियंस के आधार पर कंसल्टेंसी को करियर बनानेवाले युवाओं के लिए यह ट्रेनिंग प्रोग्राम काफी अहम कहा जा सकता है।
एमबीए ( मीडिया ) : टीवी चैनल्स की बढ़ती संख्या के अलावा विज्ञापन और फिल्म जगत में भी इस प्रकारके ट्रेंड प्रफेशनल्स की उपयोगिता बढ़ती जा रही है।
एमबीए ( हॉस्पिटल मैनजमेंट ) : हॉस्पिटल्स के पूरे मैनेजमेंट के लिए माहिर और ट्रेंड लोगों की मांग मेंहाल के समय में तेजी आई है।
एमबीए ( फार्मा ) : फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री के अनुसार ट्रेनिंग पाकर इस इंडस्ट्री के मैनेजमेंट और मार्केटिंग मेंअच्छा भविष्य हो सकता है।
एमबीए ( हिंदी मीडियम ) : महात्मा गांधी हिंदी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय , वर्धा में हिंदी माध्यम से भीएमबीए की पढ़ाई कराई जाती है।
एमबीए ( ऐग्रीकल्चर मैनेजमेंट ) : व्यावसायिक खेती के बढ़ते प्रचलन से ऐसे ट्रेंड मैनेजर्स के लिए जॉब्सहासिल करना कोई मुश्किल नहीं होगा।
एमबीए ( क्वॉलिटी मैनेजमेंट ) : किसी भी प्रॉडक्ट की मार्केट में साख बनाने में उसकी क्वॉलिटी की अहमभूमिका होती है। ऐसे में क्वॉलिटी मैनेजर्स की डिमांड सभी इंडस्ट्री में हाल के समय में तेजी से बढ़ रही है।
एमबीए ( इंटरनैशनल बिज़नस ) : एक्सपोर्ट - इम्पोर्ट के काम में माहिर लोगों की उपलब्धता तय करने केलिए इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम्स काफी अहम हो गए हैं।
एमबीए ( प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ) : सैकड़ों करोड़ की लागत के बड़े कल - कारखानों को स्थापित करने औरउनको ऑपरेशनल बनाने के काम का मैनेजमेंट इस तरह के ट्रेंड और अनुभवी लोगों पर होता है।
एमबीए ( एयरपोर्ट मैनेजमेंट ) : देश में इंटरनैशनल फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने और हवाई सफर करने वालेलोगों की बढ़ोतरी के कारण न सिर्फ एयरपोटर्स की संख्या बढ़ रही है , बल्कि इनके मैनेजमेंट में सक्षम लोगों कीमांग भी बढ़ रही है।
एमबीए ( कार्गो मैनेजमेंट ) : एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट होने वाला ज्यादातर माल समुदी जहाजों द्वारा एक देशसे दूसरे देश भेजा जाता है। मुनाफे को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्गो सेवाओं का मैनेजमेंट करने के लिएट्रेंड कर्मियों की कमी अब महसूस की जाने लगी है।
एमबीए ( पोर्ट मैनेजमेंट ) : एयरपोर्ट की तरह सी - पोर्ट्स पर माल और यात्री जहाजों की आवाजाही कोसुचारु रूप से बनाए रखने के लिए मैनेजरों की नियुक्तियां जरूरी हो गई हैं।
एमबीए ( पावर मैनेजमेंट ) : बिजली के प्रॉडक्शन से लेकर डिस्ट्रिब्यूशन तक के मैनेजमेंट का जिम्मा ट्रेंडमैनेजर्स ही संभालते हैं।
एमबीए ( रीयल एस्टेट मैनेजमेंट ) : रीयल एस्टेट मैनेजमेंट में ट्रेंड लोगों की मांग बढ़नी शुरू हो चुकी है।नामी बिल्डर्स और रीयल एस्टेट कंपनियों में इनकी नियुक्तियां आकर्षक सैलरी पर की जाती हैं।
एमबीए ( इवेंट मैनेजमेंट ) : हाल के समय में मैनेजमेंट की विधाओं में यह नाम काफी सुर्खियों में कहा जासकता है। ऐसे ट्रेंड युवाओं की मांग भी समय के साथ बढ़ी है।

( नोट : इनमें से काफी कोर्स फिलहाल सिर्र्फ प्राइवेट संस्थानों में ही उपलब्ध हैं। इसके अलावाजरूरी नहीं कि सारे कोर्स एमबीए के रूप में संचालित हों। कई कोर्स पीजीडीएम के तौर पर भी होसकते हैं। ) 
दुनिया के टॉप बिज़नस स्कूल
रैंक(2012) इंस्टिट्यूट
देश
सैलरी(रुपए / सालना)
1
स्टैनफर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिज़नस
अमेरिका
93.42 लाख
2
हॉर्वर्ड बिज़नस स्कूल
अमेरिका
86.70 लाख
3
यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनियाः वार्टन
अमेरिका
85.95 लाख
4
लंदन बिज़नस स्कूल
ब्रिटेन
75.46 लाख
5
कोलंबिया बिज़नस स्कूल
अमेरिका
83.68 लाख
6
इनसीड
फ्रांस, सिंगापुर
70.40 लाख
7
एमआईटीःस्लोन
अमेरिका
77.06 लाख
8
आईई बिज़नस स्कूल
स्पेन
74.11 लाख
9
ईस बिज़नस स्कूल
स्पेन
65.91 लाख
10
हॉन्ग-कॉन्ग यूएसटी बिज़नस स्कूल
चीन
62.14 लाख
11
आईआईएम, अहमदाबाद
भारत
85.26 लाख
20
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बिज़नस, हैदराबाद
भारत
62.72 लाख
(रैंकिंग के लिए 20 पैरामीटर तय किए गए थे।) सोर्सःफाइनैंशल टाइम्स, लंदन


मैनेजमेंट के प्रमुख कोर्स 
एमबीए ( मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ) : यह दो साल का फुलटाइम कोर्स होता है और इसमेंएडमिशन एंट्रेंस के आधार पर होता है। यह डिग्री कोर्स कोई यूनिवर्सिटी ही संचालित कर सकती है।

पीजीडीएम ( पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट ) : दो साल का डिप्लोमा यह कोर्स प्राइवेट मैनेजमेंटसंस्थानों के अलावा आईआईएम सरीखे सरकारी संस्थानों में उपलब्ध है। दाखिले एंट्रेंस एग्ज़ाम के आधार परदिए जाते हैं।

पार्ट टाइम एमबीए : तीन साल के इस कोर्स का आयोजन कामकाजी लोगों के लिए शाम के वक्त या वीकेंड परकिया जाता है। एंट्रेंस एग्ज़ाम और अनुभव के आधार पर इनमें एडमिशन होता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी भी यहकोर्स कराती है।

एग्ज़ेक्युटिव एमबीए : ऐसे कोर्स मैनेजर्स और एग्ज़ेक्युटिव्स की जरूरतों के मुताबिक बनाए जाते हैं। ये दोसाल या इससे कम वक्त के भी हो सकते हैं। आमतौर पर इनमें कंपनियों द्वारा स्पॉन्सर्ड लोगों को ही एडमिशनदिया जाता है।

ड्यूल डिग्री एमबीए : इस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स दो कोर्स ( जैसे एमबीए और एमए ) एक साथ कर सकतेहैं।

इंटिग्रेटेड एमबीए : बीबीए के साथ एमबीए की डिग्री करने की सुविधा इस कोर्स में है। इसकी अवधि पांचसाल होती है। 12 वीं पास युवा एंट्रेंस एग्ज़ाम के आधार पर इनमें दाखिला पा सकते हैं।

डिप्लोमा इन मैनेजमेंट / सर्टिफिकेट इन मैनेजमेंट : ये कोर्स सरकारी और निजी संस्थानों में उपलब्ध हैं।इनमें आमतौर पर काम का अनुभव रखने वाले लोगों को एडमिशन दिया जाता है।

बीबीएम / बीबीए : बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज / बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज / बैचलर ऑफ फाइनैंशलएंड इन्वेस्टर अनैलिसिस / बैचलर ऑफ मार्केटिंग मैनेजमेंट / बैचलर ऑफ बैंक मैनेजमेंट / बैचलर ऑफ फॉरेनट्रेड आदि अंडरग्रैजुएट लेवल के कोर्स हाल के बरसों में काफी लोकप्रिय हुए हैं। 12 वीं के बाद एंट्रेंस एग्ज़ाम केआधार पर इन कोर्सेज में एडमिशन दिए जाते हैं। ओपन यूनिवर्सिटी और पत्राचार के जरिए भी ये कोर्स मुमकिनहैं। कॉलेज ऑफ बिज़नस स्टडीज ( डीयू ), आईपी यूनिवर्सिटी ( दिल्ली ), पांडिचेरी यूनिवर्सिटी आदि में ये कोर्सउपलब्ध हैं।

ओपन यूनिवर्सिटी और कॉरस्पॉन्डेंस से एमबीए : देश में काफी बड़ी संख्या में ऐसी यूनिवर्सिटीज हैं , जोएमबीए की डिग्री इस तरह की गैर - परंपरागत शिक्षा प्रणाली के जरिए प्रदान करती हैं। इनमें एंट्रेंस एग्ज़ामजैसा प्रविज़न नहीं होता। हां , काम के अनुभव जैसी शर्तें हो सकती हैं। यह डिग्री देनेवाले प्रमुख संस्थानों में इग्नू, पांडिचेरी यूनिवर्सिटी आदि का नाम लिया जा सकता है।

एडमिशन कैसे लें 

एमबीए और पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए एंट्रेंसएग्ज़ाम देना होता है। जानते हैं , ऐसे ही कुछ प्रमुख एंट्रेंस एग्ज़ाम्स और उनके पैटर्न के बारे में : 

कैट 
देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट्स जैसे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ( आईआईएम ) द्वारा हर सालआयोजित किए जाने वाले एंट्रेंस टेस्ट को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( कैट ) के नाम से जाना जाता है। बीते साल 6 नएआईआईएम बनने के बाद अब कुल 13 शहरों में आईआईएम की ब्रांच खुल चुकी हैं। आईआईएम की सीटों परकैट के जरिए लिखित परीक्षा , ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के बाद तैयार अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर सफलयुवाओं को एडमिशन दिया जाता है। औसतन हर 200 कैंडिडेट्स में एक का ही चयन होता है। इस एग्ज़ाम केस्कोर के आधार पर देश के दूसरे मैनेजमेंट संस्थान भी एडमिशन देते हैं। 2009 से यह एगाम ऑनलाइन होनेलगा है। एग्ज़ाम में इंग्लिश , मैथ्स , लॉजिकल रीजनिंग संबंधी सवाल आते हैं। इस एग्ज़ाम को इस तरह तैयारकिया जाता है कि कैंडिडेट्स की वर्बल , मैथमैटिकल , डेटा इंटरप्रेटेशन और लॉजिकल स्किल्स की परख की जासके। महज ढाई घंटे के इस टेस्ट में कई खंड होते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
वेबसाइट : www.catiim.in 

मैट 
इस टेस्ट का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर ऑल इंडिया मैनेजमेंट असोसिएशन करती है। देश भर के बहुत- से मैनेजमेंट संस्थानों के पीजी डिप्लोमा और एमबीए कोर्सेज में इस एग्ज़ाम के स्कोर के आधार पर एडमिशनदिए जाते हैं। साल में चार बार यानी फरवरी , मई , सितंबर और दिसंबर में यह टेस्ट होता है। इसके स्कोर कीमान्यता एक साल तक रहती है। इस टेस्ट में लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन , मैथमैटिकल स्किल्स , डेटा अनैलिसिस ,रीजनिंग और इंडियन एवं ग्लोबल इन्वाइरनमेंट पर आधारित सवाल होते हैं।
वेबसाइट : aaima-ind.org 

इग्नू - ओपन मैट 
ओपन प्रणाली से संचालित इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए इसएंट्रेंस एग्ज़ाम का आयोजन किया जाता है। तीन घंटे के इस टेस्ट में 200 सवाल होते हैं , जो इंग्लिश , जनरलअवेयरनेस , क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और रीजनिंग से संबंधित होते हैं।
वेबसाइट : www.ignou.ac.in 

आईआईएफटी 
दो साल के फॉरेन ट्रेड मैनेजमेंट आधारित कोर्स में दाखिले के लिए एंट्रेंस एग्ज़ाम का आयोजन इंडियन इंस्टिट्यूटऑफ फॉरन ट्रेड , नई दिल्ली द्वारा हर साल नैशनल लेवल पर किया जाता है। इसमें इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन ,जनरल नॉलेज एंड अवेयरनेस , लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड पर आधारित मल्टिपल चॉइसऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। एग्ज़ाम में नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
वेबसाइटः www.iift.ac.in 

एक्सएटी 
गोवा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट , इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ फाइनैंस , एसपी जैन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंडरिसर्च आदि संस्थानों में मैनेजमेंट के कोर्सेज में इसी एंट्रेंस एग्ज़ाम के जरिए एडमिशन दिए जाते हैं। इस एगामके तीन हिस्से होते हैं , वर्बल एबिलिटी , क्वांटिटेटिव एबिलिटी , डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल एबिलिटी।एग्ज़ाम दो घंटे का होता है और इसमें 20 नंबर का निबंध भी होता है। 
वेबसाइट : www.xlri.edu 

देश के कई राज्य भी विभिन्न मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए हर साल एंट्रेंस एग्जाम कराते हैं। 

फीस और स्कॉलरशिप 
आमतौर पर 1.5 से 3 लाख रुपए सालाना तक की फीस इस तरह के कोर्सेज के लिए ली जाती है। हालांकि , टॉपप्राइवेट संस्थानों में यह फीस और ज्यादा भी हो सकती है। कई प्राइवेट भारतीय संस्थान तो 6 से 10 लाख रुपएतक सालाना वसूलते हैं। इसमें विदेशों में कुछ समय की इंटर्नशिप या ट्रेनिंग भी शामिल होती है। स्कॉलरशिप कीसंख्या बेहद सीमित होती है। सरकारी बैंकों से इस तरह के मान्य कोर्सेज के लिए रियायती दरों पर एजुकेशनललोन का प्रॉविजन है , जिसकी अदायगी कोर्स खत्म होने के बाद शुरू होती है। ओपन यूनिवर्सिटी या कॉरस्पॉन्डेंसके जरिए संचालित एमबीए / पीजीडीएम कोर्स महज 10 से 25 हजार रुपए में किया जा सकता है।

कहां से मान्यता संबंधित जानकारी हासिल करें 
एआईसीटीई की वेबसाइट पर ऐसे तमाम इंस्टिट्यूट्स की लिस्ट उपलब्ध कराई गई है , जो मान्यता प्राप्त हैं याजिनके मैनेजमेंट के कोर्स मान्य हैं। वेबसाइटः www.aicte-india.org

जरूरी हैं ये गुण 
* स्वतंत्र रूप से सोचने और हालात के मुताबिक फौरन फैसले लेने की क्षमता
* धीरज से काम करना
* टीम लीडर के रूप में काम लेने की क्षमता और उपलब्धियों का क्रेडिट साथियों को भी देने की भावना
* हर हाल में कामयाब होने की इच्छाशक्ति
* बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स
* अंग्रेजी भाषा पर पकड़

महत्वपूर्ण वेबसाइट्स 
जीमैट : www.gmac.com
टोफेल : www.ets.org/toefl/
जीआरई : www.ets.org/gre/
ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन 
:www.aicte-india.org
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट 
www.iimahd.ernet.in
www.iimk.ernet.in
www.iimb.ernet.in
www.iimi.ac.in
युनाइटेड स्टेट्स एजुकेशन फाउंडेशन इन इंडिया 
: www.usief.org.in
ऑस्ट्रेलियाई एम्बैसी 
:www.india.embassy.gov.au/ndii
ब्रिटिश हाई - कमिशन 
:www.ukinindia.fco.gov.uk
कनाडा 
:www.dfait-maeci.gc.ca/new-delhi

मैनेजमेंट करियर में कामयाबी के कुछ गुण 
- पुराने और ख्यातिप्राप्त मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट को ही जॉइन करना चाहिए।
- अपने कॉलेज के सीनियर्स से अच्छे संबंधों का फायदा जरूर मिलता है।
- इंटर्नशिप से नहीं भागना चाहिए। अगर संस्थान किसी कारणवश यह सुविधा दिलाने में असमर्थ हो तोइंटर्नशिप के लिए खुद कोशिश करें। इंटर्नशिप अपनी रुचि या स्पेशलाइज़ेशन के फील्ड में ही करें।
- इंटर्नशिप को पिकनिक की तरह नहीं लेना चाहिए और जी तोड़ मेहनत कर अपनी काबिलियत से कंपनी केमैनेजमेंट को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। इससे कंपनी में नौकरी का ऑफर मिलने के चांस बनसकते हैं।
- इंस्टिट्यूट में बाहर से आने वाली गेस्ट फैकल्टी , खासतौर से कॉर्पोरेट जगत के अनुभवी एक्सपर्ट्स से संपर्कबनाए रखने का भविष्य में लाभ मिल
सकता है।
- अगर कैंपस प्लेसमेंट किसी कारणवश नहीं हो सके तो हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और अपने बूते किसी भीछोटी - बड़ी कंपनी में जॉब ले लेने में ही भलाई है। कोर्स खत्म करने के बाद बेरोजगारी या गैप जैसी स्थिति सेआपको बाद में एंप्लॉयर के सामने मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
- याद रखें कि मैनेजमेंट की डिग्री सिर्फ स्टेपिंग स्टोन का ही काम करती हैं। बाद में काम में आपकी उपलब्धियांही सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाती हैं।

विदेशों में मैनेजमेंट कोर्स 
यूरोप और अमेरिकी देशों में तमाम नामी यूनिवर्सिटी हैं , जहां से एमबीए कोर्स किया जा सकता है। इसके लिएग्रैजुएट मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट ( जीमैट )/ जीआरई में बेहतरीन स्कोर लाने के साथ - साथ टेस्ट ऑफ इंग्लिशऐज फॉरन लैंग्वेज ( टोफेल ) एगाम पास करना होता है। इससे स्कॉलरशिप पाने में आसानी हो जाती है , वरनाअपने खर्चे पर भी विदेशों से कोर्स किया जा सकता है लेकिन यह काफी महंगा पड़ता है। हर साल का खर्च करीब15 से 25 लाख रुपए तक हो सकता है। इसमें यह बात भी ध्यान में जरूर रखें कि सभी विदेशी यूनिवर्सिटीज कामहत्व एक जैसा नहीं होता।

ज्यादातर देशों में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज का काफी बोलबाला है , इसलिए एडमिशन लेने से पहले संबंधित देशकी एंबेसी में नियुक्त एजुकेशन काउंसलर से जरूर कॉन्टैक्ट करें। इंटरनेट से भी काफी सूचनाएं मिल सकती हैं।पूरी जानकारी के बाद ही दाखिला लें। रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण एमबीए कोर्स संचालित करने वाले प्रमुखदेशों में अमेरिका , ब्रिटेन , जापान , कनाडा , ऑस्ट्रेलिया , जर्मनी , सिंगापुर आदि का खासतौर पर जिक्र कियाजा सकता है।

( लेखक सीनियर करियर कंसल्टेंट हैं। ) 

सवाल जवाब 
एमबीए और पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट में क्या फर्क है ? 
एमबीए का संचालन जहां यूनिवर्सिटी करती है , वहीं प्राइवेट और सरकारी संस्थान पीजी डिप्लोमा इनमैनेजमेंट का कोर्स चलाते हैं। मसलन , टॉप आईआईएम संस्थानों के कई मैनेजमेंट कोर्स भी पीजीडीएम ही हैंऔर इनकी रोजगार मार्केट में अहमियत किसी से छुपी नहीं है। एमबीए में दाखिला नहीं मिलने पर नामीइंस्टिट्यूट से पीजीडीएम करने में कोई बुराई नहीं है।

कॉरस्पॉन्डेंस या ओपन यूनिवर्सिटी से एमबीए करना सही है या नहीं ? 
अगर रेग्युलर कोर्स में एडमिशन नहीं मिल सके और आप अगले साल तक का इंतजार नहीं करना चाहते तोकॉरस्पॉन्डेंस या ओपन यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री लेने में कोई बुराई नहीं है। वैसे सच्चाई तो यही है किरेग्युलर एमबीए / पीजीडीएम करने से रोजगार पाने में यादा आसानी रहती है।

फॉरन यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद जॉब्स के किस तरह के चांस हैं ? 
नामी यूनिवर्सिटी की डिग्री के बल पर सफलता देश और विदेश में आपके कदम चूमेगी लेकिन एक कमरे मेंचलने वाली फर्जी टाइप की विदेशी या प्राइवेट यूनिवर्सिटी की डिग्री की रोजगार के लिहाज से कोई वैल्यू नहींहोगी।

क्या मैनेजमेंट कोटा से पीजी डिप्लोमा करने का कोई नुकसान है ? 
अगर खुद पर पूरा भरोसा नहीं है तो साल - दर - साल एंट्रेंस एगाम में शामिल होने और समय खराब करने कीबजाय किसी नामी संस्थान के मैनेजमेंट कोटा के जरिए एडमिशन लेना बेहतर होगा।

एमबीए के लिए साइंस या ह्यूमैनिटीज सब्जेक्ट्स का बैकग्राउंड कितना सही है ? 
एजुकेशनल बैकग्राउंड से कहीं ज्यादा जरूरी है आपका एप्टिट्यूड , फौरन फैसला लेने की क्षमता , ऐनालिटिकलपावर और लॉजिकल सोच।

इंस्टिट्यूट का चयन कैसे करें 
टॉप बिज़नस इंस्टिट्यूट्स में दाखिला न होने पर अक्सर पैरंट्स और युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या होतीहै कि सही संस्थान के बारे में फैसला कैसे करें। इस बारे में कोई पक्का फॉर्म्युला तो नहीं बताया जा सकता लेकिननीचे लिखी बातों का ध्यान दें तो सही दिशा में बढ़ने में मदद मिलेगी :

1. कॉलेज कितना पुराना है ?
2. उसका इन्फ्रास्ट्रक्चर कैसा है ?
2. क्या कोर्स और कॉलेज एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त हैं ?
3. कॉलेज में कौन - सी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं ?
4. बीते बरसों का प्लेसमेंट रेकॉर्ड कैसा रहा है ?
5. संस्थान में पढ़ रहे स्टूडेंट्स का फैकल्टी और एजुकेशन के बारे में कैसा इम्प्रेशन है ?
6. कॉलेज की फीस और एक्स्ट्रा खर्चे कैसे हैं ?
7. हॉस्टल सुविधा और घर से दूरी कितनी है ?
खास एंट्रेंस टेस्ट की तारीखें
टेस्ट
आवेदन
एंट्रेंस एग्ज़ाम
कैट
सितंबर से अक्टूबर तक
नवंबर
मैट
साल में चार बार एग्ज़ाम


(1) जनवरी तक
फरवरी
(2) अफ्रैल तक
मई
(3) जुलाई तक
अगस्त
(4) नवंबर तक
दिसंबर
आईआईएफटी
अगस्त से सितंबर तक
नवंबर
इरमा
अगस्त से सितंबर तक
नवंबर
टिस
सितंबर से अक्टूबर तक
दिसंबर
एक्सएटी
सितंबर से अक्टूबर तक
जनवरी
महाराष्ट्र सीईटी
जनवरी तक
फरवरी
(एमबीए)


इंटरव्यू का विडियो 
- एमबीए में सिलेक्शन के लिए इंटरव्यू काफी अहमियत रखता है।
- ऑग्मेंटेड रिऐलिटी के जरिए आप जान सकते हैं इंटरव्यू देने के सही टिप्स। ऑग्मेंटेड रिऐलिटी का यह अनुभवआपको कैसा लगा ? हमें sundaynbt@gmail.com पर मेल कर बताएं। सब्जेक्ट में लिखें jz

इस तरह करें ऑग्मेंटेड रिऐलटी का अनुभव 
1. ऑग्मेंटेड रिऐलटी को अनुभव करने के लिए जरूरी प्रोग्राम को toi.intaract.mobi से डाउनलोड करें।
2 . मोबाइल के प्रोग्राम्स / ऐप्लिकेशंस की लिस्ट में जाएं। वहां यह intrARact नाम से सेव होगा। इस प्रोग्रामको खोलें।
3 इस पेज के टॉप में लेफ्ट पर जो जस्ट जिंदगी का लोगो है , उस पर मोबाइल कैमरे को फोकस करें और फोटोलें। आपके सामने होगा इंटरव्यू का बढ़िया विडियो।